फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The name of the dealership cheated two million chicks

चूजे की डीलरशिप के नाम पर ठगे दो लाख

Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
चूजे की डीलरशिप के नाम पर जालसाजों ने जहानाबाद के एक युवक से दो लाख रुपये ठग लिए और काफी दिनों तक कागजी कार्रवाई के नाम पर चक्कर लगवाते रहे। लंबे समय बाद भी डीलरशिप न मिलने पर जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पोल्ट्री फार्म चलाता है। शहर के कुछ युवक दिसंबर 2015 को उसके पोल्ट्री फार्म पर आए और चूजे की डीलरशिप लेने का ऑफर दिया। इसके तहत प्रति माह दस हजार रुपये और कमीशन देने का लालच दिया। जिसके बाद डीलरशिप के नाम पर दो लाख रुपये ले लिये। रुपये देने के बाद भी चूजों की सप्लाई न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पूछने पर आरोपियों ने अपनी फर्म के नाम का एक नोटिस भेजकर मजबूरी बताते हुए तीन महीने बाद सप्लाई शुरू किए जाने की बात कही। जिस पर पीड़ित शांत बैठ गया। तय समय बीतने के बाद भी कोई डिलीवरी नहीं मिली। जिस पर नौ अक्तूबर को पीड़ित अपने परिवारीजनों संग आरोपी के बिलगवां रोड स्थित मकान पर दिया गया रुपया वापस मांगने पहुंचा। आरोप है कि जालसाज ने रुपये वापस करने से इंकार करते हुए धमकी देकर भगा दिया। मारपीट भी की गई। पीड़ित ने नामजद शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed