{"_id":"597f36634f1c1bf50e8b4863","slug":"the-game-being-made-to-disappear-wood-in-the-tree-cutting-in-highway-widening","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण में वृक्ष कटान में लकड़ी गायब कर किया जा रहा खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे चौड़ीकरण में वृक्ष कटान में लकड़ी गायब कर किया जा रहा खेल
पूरनपुर।
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
The game being made to disappear wood in the Tree Cutting in Highway Widening
- फोटो : The game being made to disappear wood in the Tree Cutting in Highway Widening
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाम हाईवे चौड़ीकरण में वृक्षों के कटान में काटे गए वृक्षों की लकड़ी गायब कर बड़ा खेल किया जा रहा है। मामले की भनक पर एसडीओ सामाजिक वानिकी केपी सिंह ने टीम के साथ रविवार को छापा मारकर एक आरा मशीन पर ले जाई जा रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर सामाजिक वानिकी रेंज कार्यालय को सुपुर्दगी में दिया। लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े जाने पर गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ ने सोमवार को सेवानिवृत्ति होने से पहले मामले की रिपोर्ट डीएफओ को सौंपी है।
आसाम हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर वृक्षों का कटान तेजी से किया जा रहा है। पूरनपुर-पीलीभीत के बीच आसाम हाईवे पर वृक्ष कटान में सामाजिक वानिकी वृक्षों को चिह्नित करने के बाद छपान कर वन निगम को पेड़ काटने को सौंपता है। सड़क किनारे के वृक्षों के कटान में लकड़ी गायब कर बड़ा खेल किया जा रहा है। सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों की मिलीभगत से कटान को छापान वाले वृक्षों को काटने के बाद उनकी जड़ गायब कर दूसरे कुछ वृक्षों का छपान कर लकड़ी गायब की जा रही है। वन विगम को उक्त वृक्षों की लकड़ी वन निगम में जमा करनी चाहिए, लेकिन खेल कर भारी मात्रा में लकड़ी को गायब किया जा रहा है। मामले की भनक पर सामाजिक वानिकी के एसडीओ केपी सिंह ने रविवार को छापा मार कार्रवाई शुरू कर आरा मशीन को ले जाए जा रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राले को पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राले को सामाजिक वानिकी रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है। एसडीओ ने अधीनस्थों को आरा मशीनों पर जांच के निर्देश दिए है। उधर, लकड़ी पकड़े जाने पर खेल करने वालों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ केपी ङ्क्षसह ने बताया कि काटे गए वृक्षों की लकड़ी वन निगम में ले जाने के बजाय कुछ आरा मशीनों पर ले जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। सोमवार को अपने सेवानिवृत होने से पहले मामले की रिपोर्ट डीएफओ को सौंपकर सेक्शन अफसर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।