{"_id":"5798f5274f1c1baa3921e1d2","slug":"the-driver-of-the-bike-junkie-police-improprieties-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी बाइक चालक ने पुलिस से की अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी बाइक चालक ने पुलिस से की अभद्रता, हंगामा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर तीन सवारी बैठाकर घूम रहे नशेड़ी चालक ने पुलिस पर जमकर रौब झाड़ा। कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी तक दे दी और अभद्रता शुरू कर दी। शांत कराने के बाद भी न मानने पर टीएसआई ने युवक को पकड़कर सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। घटना को लेकर नौगवां चौराहा पर भीड़ जुटी रही।
बुधवार शाम को नौगवां चौराहा पर प्रभारी टीएसआई हिमांचल सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवक बाइक पर तीन सवारी बैठाए घूमता मिला। उसको रोककर पुलिस ने कागजात दिखाने के लिए कहा। पुलिस के इतना कहते ही बाइक चालक पुलिस से भिड़ गया। पहले तमाम राजनेताओं के नाम लेकर पुलिस पर रौब झाड़ता रहा। इसके बाद कार्रवाई करने पर पुलिस को ही कार्रवाई की धमकी देने लगा। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवक को सख्ती से धर लिया। इसकी जानकारी लगने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने ले आई। प्रभारी टीएसआई हिमांचल सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर दिया गया है। नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक का सुनगढ़ी पुलिस द्वारा मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी युवक खुद को काशीराम कालोनी ईदगाह का निवासी बता रहा है।