फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stork Rajypakshi murder arrested

राज्यपक्षी सारस का हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stork Rajypakshi murder arrested
राज्यपक्षी सारस का हत्यारोपी गिरफ्तार
राज्यपक्षी सारस के हत्यारोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी दीनदयाल ने गोली मार कर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद वनविभाग ने उसे जेल भेज दिया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमराखान सिंह में चार दिन पूर्व राज्यपक्षी सारस की हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों व करोड़ चौकी पुलिस की सूचना पर वन दरोगा रमाकांत ने गांव पहुंचकर सारस का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा था। इस मामले में गांव निवासी दीनदयाल पुत्र चेतराम के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन विभाग में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। डीएफओ आदर्श कुमार ने मामले की जांच एसडीओ केपी सिंह को सौंपी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एसडीओ केपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के रेंजर कुंजमोहन शर्मा, संजीव तिवारी, शेर सिंह, सुरेश ने आरोपी दीनदयाल को बीसलपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसडीओ ने बताया कि आरोपी की बंदूक भी तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed