फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sister 's boyfriend Devha thrown in river

बहन के प्रेमी को देवहा नदी में फेंका

Tue, 27 Oct 2015 06:38 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 27 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन

हाथ पर लिखा बहन का नाम न मिटाने से नाराज युवती के भाई ने उसके प्रेमी को दो साथियों के साथ बाइक से अगवा कर लिया और पिटाई करने के बाद उसे देवहा नदी में फेंक दिया। गनीमत यह रही की वह तैरना जानता था। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। युवक ने पहले सुनगढ़ी पुलिस को मामले की तहरीर दी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

शहर की कांशीराम कॉलोनी निवासी युवती और शहर से सटे एक गांव के युवक में काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही समुदाय और बिरादरी के हैं। युवक पर इश्क का भूत इस कदर सवार था कि उसने अपने हाथ पर लड़की का नाम लिखवा लिया। प्रेम संबंधों की जानकारी जब लड़की के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने दो महीने पहले युवती की शादी कर दी। शादी के बाद युवती के भाई को पता चला कि उसके प्रेमी ने उसकी बहन का नाम अपने हाथ पर लिखवा रखा है। इस पर उसने नाम मिटाने को कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इससे गुस्साए युवती के भाई ने सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास से जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसकी पिटाई की। बाद में देवहा नदी में ले जाकर डाल दिया। युवक ने बताया कि जब उसने तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की तो उस पर ढेले चलाए। इस पर वह डुबकी मारकर कूछ दूर आगे पहुंचा और अपनी जान बचाई। युवक ने परिवार वालों के साथ थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों तमें समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होे गया है। वादी ने कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed