फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sister-brother-in-law grabbed and grabbed the land of the elderly

बहन-बहनोई ने धोखाधड़ी कर हड़प ली बुजुर्ग की जमीन

Tue, 09 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 09 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
 करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की जमीन उनकी सगी बहन और बहनोई ने धोखाधड़ी करके हड़प ली। इसकी जानकारी लगने पर बुजुर्ग ने आरोपियों के घर जाकर विरोध किया। इस पर बहन-बहनोई ने मारपीट करके भगा दिया। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला सुनगढ़ी के रहने वाले जानकी प्रसाद ने बताया कि उन्हें झांसा देकर सगी बहन और बहनोई ने पहले पैतृक मकान बिकवा दिया। उसी रकम से जानकी प्रसाद ने कुरैईया गांव में जमीन खरीद ली थी। आरोप है कि अभिलेखों में धोखाधड़ी करके बहन- बहनोई ने खरीदी गई जमीन नाम करा ली। जानकी प्रसाद को इसकी जानकारी 21 अप्रैल 2017 को हुई। वह धोखाधड़ी का विरोध करने बहन के घर गए। आरोपी बहन-बहनोई ने बुजुर्ग को पीटा और भगा दिया। दोबारा आने पर बहनोई ने जान से मारने की धमकी दी। जानकी प्रसाद की ओर से आरोपियों के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed