{"_id":"5919b4c64f1c1b685df229da","slug":"shekhar-s-house-reveals-robbery-arrests-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर के घर हुई डकैती का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर के घर हुई डकैती का खुलासा, एक गिरफ्तार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
किन्नर के घर हुई डकैती का खुलासा, एक गिरफ्तार
किन्नर के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास लूटी गई बाइक व 9500 रुपये बरामद किए गए। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी प्रेमा किन्नर के मकान में 29 अप्रैल की रात सात नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान लूट ले गए थे। किन्नर के साथी श्यामपाल को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया था। एसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे को बीसलपुर पुलिस की मदद के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस ने मौके से मिल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बदमाश की पहचान कराई, जिसका नाम भीरा (लखीमपुर खीरी) के ग्राम हाशिमटांडा निवासी मकदुम बंजारा निकला। रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी मकदुम को बिलसंडा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए 9500 रुपये, मोटर साइकिल, एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी देवरंजन वर्मा ने पकड़े गए बदमाश को मीडिया के समक्ष पेश कर खुलासा कर टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर एएसपी डा.रामसुरेश यादव, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया, सीओ लाइन बीपी सिंह, सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन मौजूद रहे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल एसके सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रेहान खां, एसआई पुष्कर सिंह, रामवीर सिंह, कांस्टेबल सत्यवीर कौशिक, वेदराम, आरिफ अली, हशमत अली, अतेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद अली, सुरेंद्र पटेल, जानसन, हरीश शर्मा रहे।
विज्ञापन