फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School students returning from tampering

स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़

Thu, 04 Aug 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
School students returning from tampering
School students returning from tampering - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
स्कूल से घर जा रही चार नाबालिग छात्राओं को रास्ते में शोहदों ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ के बाद पास की एक बंद पड़ी मिल में ले जाने की कोशिश की। छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घटना से गुस्साए लोगों ने थाना घेर लिया। पुलिस ने प्रधान के पुत्र समेत तीन नामजद और डेढ़ दर्जन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चार किशोरियां क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और हाईस्कूल की छात्राएं हैं। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद चारों बस से निसरा गांव पहुंचीं। यहां से पैदल अपने गांव जा रहीं थीं। आरोप है कि निसरा गांव में एक खाली मिल के पास तीन युवक खड़े थे। मिल के भीतर भी डेढ़ दर्जन युवक मौजूद थे। आरोप है कि बाहर खड़े तीनों युवकों ने पहले छात्राओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पकड़ कर मिल के भीतर ले जाने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर आ गए। इसके बाद शोहदे धमकी देकर भाग गए। घर पहुंचकर छात्राओं ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पुलिस कंट्रोल रूम को भी कॉल की। पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही मामला तूल पकड़ गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जहानाबाद पहुंचकर थाना घेर लिया। आरोपियों के तौर पर तीन को नामजद और डेढ़ दर्जन को अज्ञात बताया गया है। नामजद किए गए एक आरोपी में प्रधान का बेटा भी शामिल है। थाने पर मौजूद फोर्स ने सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद खलबली मच गई है। पुलिस ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़छाड़  का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष से घटना की तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगतराम जोशी, सीओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed