फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rhinoceros Tiger Reserve project to be implemented in

टाइगर रिजर्व में लागू हो गैंडा परियोजना

Mon, 23 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं करने एवं गैंडा परियोजना को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गणमान्य नागरिकों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इसके लिए डीएम और डीएफओ को ज्ञापन सौंपने के साथ ही पांच जून को शहर में मौन जुलूस निकालकर नेहरू पार्क में धरना देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सेव इन्वायरमेंट वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर पर्यावरण प्रेमी एवं गणमान्य लोगों ने बैठक कर टाइगर रिजव की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। संस्था के सचिव टीएच खान ने कहा कि टाइगर रिजर्व घोषित होने के दो साल बाद भी यहां न तो फील्ड डायरेक्टर की तैनाती हुई है और न इसके नियमों का पालन हो रहा है। इसके अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए महत्वाकांक्षी गैंडा परियोजना को भी लागू नहीं किया गया है। टाइगर रिजर्व में सुविधाओं की कमी से पर्यटक आकर्षित नहीं हो रहे हैं। इसके लिए सभी ने अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी दोषी बताया। टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने एवं गैंडा परियोजना लागू कराने के लिए आंदोलन की रणनीति तय की गई। इसके तहत 25 मई को डीएम और डीएफओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद इसी सप्ताह राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद और हेमराज वर्मा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही छात्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। पांच जून को सुबह आठ बजे शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद नेहरू पार्क में धरना दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता परविंदर सिंह सैहमी ने की। इस दौरान डॉ. मनोज गुप्ता, मोहम्मद अहसन, लक्ष्मीकांत शर्मा, बबिता सक्सेना, परवेज हनीफ, नवजोत सक्सेना, शरद चंद्र सक्सेना, रामजीनाथ, केशव अग्रवाल, दिनेश वाल्मीकि, राजेंद्र सक्सेना, डॉ. तसलीम हसन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed