फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Religious functions vandalized, stones, firing

धार्मिक जलसे में तोड़फोड़, पथराव, फायरिंग

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Religious functions vandalized, stones, firing
धार्मिक जलसे में तोड़फोड़, पथराव, फायरिंग
नकटादाना रोड से सटे सिविल लाइन इलाके में आयोजित एक धार्मिक जलसे में जमकर बवाल हुआ। असलहों से लैस होकर आए दबंगों ने जलसे में मौजूद लोगों से मारपीट की। कुर्सियों में तोड़फोड़ डालीं, पथराव किया और हवाई फायरिंग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस वारदात को एक सज्जादानशीं की शह पर अंजाम देने का आरोप लगाते कोतवाली में तहरीर दी गई है। देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिविल लाइन निवासी मास्टर नबी अहमद ने बताया कि शनिवार रातउन्होंने कमेटी की ओर से ईद मीलादुन्नबी को लेकर जलसे का आयोजन किया था। इसमें भिकारीपुर से मौलाना गुलाम मोईनउद्दीन आए थे। रात 10.45 बजे उनके रिश्तेदार व अन्य दर्जनों लोग असलहों से लैस होकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। मौलाना और बच्चों से भी हाथापाई की गई। इसके बाद कुर्सियां व अन्य सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पथराव कर हंगामा किया गया। पास के एक मकान में भी पत्थर फेंके गए। उस घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों पर हवाई फायरिंग कर दहशत फलाने का आरोप है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे हमलावर भाग गए। पीड़ित ने आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां की शह पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इसकी नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। देर शाम नबी अहमद की ओर से मोहम्मद रिजवान, सलमान आदि के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ करने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पहले से संजीदा नहीं रही पुलिस 
जलसे की सूचना पुलिस को पहले से थी। चर्चा है कि इसको लेकर हंगामे की बात का भी अंदेशा जताया गया था। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस लापरवाह रही। जलसे के दौरान कोई सतर्कता नहीं बरती गई। पुलिस के बयान भी बदलते रहे। पहले पुलिस ने दोनों में सुलह होने की बात कही थी। अफसर जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

मेरा इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है। न ही मुझे इसकी अधिक जानकारी है। घटना के वक्त मैं वहां पर मौजूद भी नहीं था। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है, मेरा नाम गलत लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना जरताब रजा खां, आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं
दोनों पक्षों से घटना की तहरीर मिली है। मामला जमीन के विवाद को लेकर साले बहनोई के बीच हुआ है। नबी अहमद की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  - इंद्र सिंह, कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed