{"_id":"ceca6afc7c1053bce648b83f5c77e0c1","slug":"rape-victim-drove-to-the-police-station-to-the-dutkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार पीड़िता को थाने से दुत्कार कर भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार पीड़िता को थाने से दुत्कार कर भगाया
पीलीभीत।
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
शासन भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम नियम कायदे जारी कर रहा हो, लेकिन इसका असर जिले में नजर नहीं आ रहा है। थाना बरखेड़ा में पुलिस ने दुराचार मामले की तहरीर तो ले ली, लेकिन बाद में पीड़िता को दुत्कार कर भगा दिया। अब पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना बरखेड़ा की एक महिला ने एसपी को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक उसका और आरोपी का घर पास-पास है। आरोप है कि 18 जून 15 को पड़ोसी ने शाम करीब 8.30 बजे अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंची तो आरोपी यह कहकर कि उसे दूसरी मंजिल पर ले गया कि उसकी पत्नी छत पर कमरे में हैं। जब वह कमरे में पहुंची तो आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुराचार किया।
शोर मचाने का प्रयास करने पर सीने पर तमंचा रख गोली मार देने की धमकी दी। इस दौरान उसका एक सोने का कुंडल कमरे के अंदर गिर गया। बाद में किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घर वालों को घटना की जानकारी दी। सुबह थाना पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
जब वह कार्रवाई न होने पर तीन दिन बाद थाने पर गई तो पुलिस ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर एसओ सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि दुराचार का आरोप गलत है। जांच में मामला मारपीट का मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
थाने से भगाने के आरोप गलत हैं। एसओ को मामले की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए हैं। आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- जेके शाही, एसपी