फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape

उलझ गई गैंगरेप की घटना

Thu, 21 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 21 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
rape
पीड़ित बालिका के पिता ने बताया कि बुधवार की रात वह अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी छह वर्षीय बहन के साथ आंगन में सो रही थी। आधी रात में पड़ोस में रहने वाला परवेज और उसका भतीजा औसाफ किसी तरह कुंडी खोलकर घर में घुस आए। परवेज ने पुत्री के सीने पर तमंचा रखकर उसका मुंह बंद कर दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। फिर दोनों ने बारी बारी से दुराचार किया। आहट होने पर जब वह छत से उतर कर नीचे आए और ललकारा तो दोनों आरोपी भागने लगे। उन्होंने औसाफ को दौड़ाकर दबोच लिया, लेकिन बाद में वह भी छुड़ाकर भाग निकला। शोरशराबा होने पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि बालिका की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की हालत ठीक है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।  एसओ के अनुसार पीड़ित ने अलग-अलग तीन तहरीरें पुलिस को दीं थीं। तीनों तहरीरों में आरोपियों की अलग-अलग संख्या लिखी गईं थीं। बाद में पीड़ित ने चौथी तहरीर शाम करीब साढ़े तीन बजे दी, जिस पर उसकी सहमति से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रात थाने से लौटाया
पीड़ित के पिता ने बताया कि वह रात में ही पुत्री को लेकर थाने गए और पुलिस को पूरी घटना बताई। उसकी पुत्री की हालत खराब थी। फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, तहरीर तक नहीं ली और सुबह आने की बात कहकर थाने से भगा दिया। सुबह जब वह थाने गए तो पहले पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में टालमटोल की। बाद में दबाव बनवाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

.
पीड़ित की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेके शाही, एसपी

बालिका के निजी अंगों पर कोई चोट व घाव के निशान नहीं मिले हैं। उसका एक्स-रे कराया जा रहा है। स्लाइड भी बनाई गई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
- डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला महिला अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed