फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramnagar SO Hazara dispute a report to the SDM

रामनगर विवाद में एसओ हजारा ने एसडीएम को भेजी रिपोर्ट

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar SO Hazara dispute a report to the SDM
रिपोर्ट - फोटो : getty images

विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की संस्तुति
- नवरात्र मेला आयोजन को लेकर दो पक्षों में है विवाद 
- 27 लोगों को मुचलका पाबंद कर कसा कानूनी शिकंजा

सरकारी जमीन पर नवरात्र कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रामनगर गांव में चल रहे विवाद को निपटाने के लिए पुलिस ने सख्ती की है। एसओ ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम पूरनपुर को भेजी है, जिसमें अतिक्रमण हटवाए जाने की संस्तुति की है। इसके अलावा दोनों पक्षों से 27 लोगों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई कर शिकंजा कसा है। 

 थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पीडब्ल्यूडी की काफी जमीन खाली पड़ी हुई। इसी पर पिछले कई साल से कुछ परिवार छप्पर डालकर रह रहे है। यहीं पर नवरात्र के दिनों में मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार मेला कमेटी की ओर से पीछे के छप्पर हटाने की मांग कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी आगे आकर मेला कमेटी को गलत ठहराना शुरू कर दिया था। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसको निपटाने के लिए एसओ जसपाल सिंह ग्वाल ने प्रयास किए, लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद अब कागजी कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है। एसओ ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दी है। इसके अलावा मेला कमेटी के दस और दूसरी ओर से सत्रह लोगों को मुचलका पाबंद किया है। एसओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि विवाद की स्थित को देखते हुए एसडीएम को रिपोर्ट बनाकर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की गई है। दोनों पक्षों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए 27 को मुचलका पाबंद किया गया है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed