{"_id":"5870e3e34f1c1b0a32159111","slug":"rajypakshi-cranes-shot-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपक्षी सारस की गोली मार कर हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्यपक्षी सारस की गोली मार कर हत्या, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/बरखेड़ा।
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सारस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में घूम रहे राज्यपक्षी सारस की एक व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सारस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में वन विभाग ने बरखेड़ा के गांव उमराखान सिंह निवासी दीनदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बरखेड़ा की करोड़ चौकी क्षेत्र के गांव उमराखान सिंह के ग्रामीणों ने पुलिस को सारस का शव पड़े होने की सूचना दी। वन दरोगा रमाकांत टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां उन्हें गांव निवासी दीनदयाल के खेत के निकट एक सारस का शव मिला। जानकारी करने पर ग्रामीणों ने वन दरोगा को बताया कि गांव के ही दीनदयाल ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर उसकी हत्या की है। लोगों के बयान दर्ज करने के बाद टीम ने सारस का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया। इसके बाद आरोपी दीनदयाल के खिलाफ वनरक्षक दीपक कुमार की ओर से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएफओ ने मामले की जांच एसडीओ केपी सिंह सौंपी है। एसडीओ ने बताया सारस श्रेणी-1 का प्राणी होने के साथ साथ राज्यपक्षी है। इसकी गोली मार कर हत्या करना बताया जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।