फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teen dies after drowning in pond

Jaunpur News: पोखरे में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after drowning in pond
सिरकोनी। पोखरे में डूबने से हुई रोहित की मौत की फाइल फोटो। परिजन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी रोहित (17) की बुधवार को पोखरे में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कादीपुर गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र बहादुर घर से तालाब के रास्ते स्कूल की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसका पैर फिसल गया। वह पोखरे में चला गया। पोखरे में जलकुंभी होने के कारण वह डूब गया। किसी की नजर रोहित पर पड़ी। उसने शोर मचाया। लोग जमा हो गए। रोहित को किसी प्रकार बाहर निकाला गया। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से उसे जिला अस्ताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article