{"_id":"6a8f49546cf4d0afc20123bc","slug":"two-accused-arrested-for-swindling-1560-lakh-by-promising-to-double-the-money-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156037-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 15.60 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 15.60 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 15.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जिला अनुसंधान इकाई ने सोमवार को आरोपी बनवारी निवासी कुंदन, जिला सीकर, राजस्थान और आरोपी अमरचंद निवासी गुंगारा, जिला सीकर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड पूरा होने पर बुधवार को उन्हें जिला कारागार भिवानी भेज दिया गया। गांव चांग के वार्ड नंबर-9 निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया था कि नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के संचालकों ने गूगल मीट, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देकर 14 माह में राशि दोगुनी करने और हर माह तीन प्रतिशत रिटर्न देने का लालच दिया।
शिकायतकर्ता ने एचडीएफसी बैंक भिवानी के माध्यम से कंपनी में 15.60 लाख रुपये निवेश किए। उसे केवल 91,657 रुपये वापस मिले। इसके बाद किस्तें बंद कर दी गईं। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में 12 मार्च 2024 को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
24 अगस्त को जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई सुरेंद्र ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को दोनों को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला कारागार भिवानी भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।