फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped the procession; people created a ruckus.

Moradabad News: पुलिस ने रोका जुलूस, लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the procession; people created a ruckus.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाल रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने नई परंपरा हवाला देकर जुलूस काे आगे नहीं बढ़ने दिया। लोगों ने पुलिस अफसरों से भी बात भी की लेकिन जुलूस नहीं निकालने दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक स्थित मदीना मस्जिद से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे लोग जुलूस निकाल रहे थे। इसी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नई परंपरा बताकर जुलूस को रोक दिया। लोगों ने पिछले वर्षों के वीडियो भी दिखाए लेकिन पुलिस नई परंपरा बताकर जुलूस निकालने से रोक दिया। इस पर लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर जुलूस जबरन निकालने की कोशिश की गई तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शांत हो गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ लोग नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन

00

सपा सांसद से मिले लोग
मुरादाबाद। पुलिस ने जुलूस नहीं निकालने दिया तो वह सपा सांसद रुचि वीरा के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने सांसद को पहले साल के वीडियो दिखाए। इसके बाद सांसद ने पुलिस अधिकारियों से बात की लेकिन पुलिस ने नई परंपरा बताकर जुलूस निकालने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed