फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman raped while picking vegetables in the field

Moradabad News: खेत में सब्जियां तोड़ रही महिला से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman raped while picking vegetables in the field
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खेत में सब्जियां तोड़ रही महिला के साथ अनीस अहमद ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा और उसकी भाभी आ गई और उन्होंने आरोपी को मौके पर ही दबोच कर पुलिस को सूचना दे दी। 50 वर्षीय पीड़ित महिला के बेटे ने डिलारी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी मां गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में सब्जियां तोड़ रही थी। इसी दौरान वहां डिलारी थाना क्षेत्र के रोशनपुर तेलीपुरा निवासी अनीस अहमद आ गया। आरोपी ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो उसका बेटा और उसकी भाभी आ गई। देवर-भाभी ने महिला को किसी तरह बचाया और आरोपी को दबोच लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed