{"_id":"e8145420ee83c5bc7be14f7097a3ba6d","slug":"pradhan-land-dispute-farmer-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने की किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने की किसान की गोली मारकर हत्या
पीलीभीत
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में प्रधान ने पड़ोसी किसान की उसके घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर हत्या कर दी। शाम को हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ पूरनपुर व एसओ माधोटांडा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
माधोटांडा थाना की शाहगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव भैरवकलां के प्रधान गुरप्रीत सिंह गोपी का पड़ोसी किसान जागीर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर गांव और थाने में पंचायत भी हुई थी। बुधवार को गुरप्रीत सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर कुछ और लोगों के साथ जागीर सिंह के खेत में पहुंचकर कब्जा करने की नीयत से जुताई करने लगा। इस बीच पीलीभीत से ट्रेन से वापस पहुंचे जागीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया जिसपर दोनों में कहासुनी हो गई। जागीर सिंह पुलिस को सूचना देने की बात कह खेत में ही बने अपने घर में चला गया। वह घर के आंगन में पहुंचा ही था कि पीछे से आए गुरप्रीत ने ललकारते हुए जागीर सिंह पर लाइसेंसी रिवाल्वर की सभी छह गोलियां उतार दीं। दो गोलियां सिर और बाकी शरीर के अन्य स्थानों पर लगने से जागीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह, एसओ विवेक त्रिवेदी, चौकी इंचार्ज राजेश्वर यादव फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपी प्रधान मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
प्रधान द्वारा भूमि संबंधी विवाद को लेकर किसान की हत्या की सूचना मिली है। सीओ व एसओ मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी प्रधान फरार बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
- विकास कुमार वैद्य, प्रभारी एसपी