फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police involved in the juvenile 's parents met in New Delhi to explore

दिल्ली में मिले किशोर के घरवालों को तलाशने में जुटी पुलिस

Wed, 31 Aug 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन पहले दिल्ली पुलिस को लावारिस हालत में घूमते मिले किशोर ने खुद को पीलीभीत का निवासी बताया है। उसने पुलिस कोो जानकारी दी कि वह मोहल्ला आसफजान निवासी पप्पू कुर्मी का बेटा है। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस घरवालों को तलाशने में जुट गई है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है। पप्पू नाम के कई लोगों के पास पुलिस पहुंची भी, लेकिन सभी ने बच्चे का फोटो देखकर पहचानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को ओखला के पास 14 वर्षीय किशोर देर रात घूमता मिला था। पूछने पर उसने अपना नाम अजय बताया। कहा, वह पीलीभीत के मोहल्ला आसफजान निवासी पप्पू कुर्मी का बेटा है। दिल्ली पुलिस ने किशोर को सामाजिक संस्था डॉन वास्को सेल्टर होम के सदस्यों को सौंप दिया। एनजीओ संचालकों ने किशोर को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद पीलीभीत पुलिस से संपर्क किया गया। किशोर का पता और फोटो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस उसके घरवालों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली पुलिस ने आसफजान मोहल्ले के कई लोगों से संपर्क किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि बच्चा दिल्ली के एक एनजीओ के पास है। उसके बताए पते के आधार पर घरवालों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed