{"_id":"573df9c54f1c1bf957ac753a","slug":"poisoned-accused-of-misconduct-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी ने जहर खाया, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी ने जहर खाया, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 19 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर से दुराचार और फिर गांव में उसके पोस्टर चिपकाने के एक आरोपी ने गुरुवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश का। घरवालों ने गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी खुद को बेकसूर बताते हुए साजिशन फंसाने की बात कह रहा है।
बता दें कि एक सप्ताह पहले बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर ने नगरा गांव के वीरपाल और उसके एक दोस्त पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दुराचार के कुछ दिन बाद धमकी भरा पत्र भेजने और गांव में पीड़ित महिला के पोस्टर चिपकाने का भी आरोप था। बुधवार देर शाम मुख्य आरोपी वीरपाल ने जहर खाकर लिया। वह घरवालों को खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरपाल का कहना है कि उसे दुराचार और पोस्टर चिपकाने के मामले में साजिशन फंसाया जा रहा है।
जेब में मिला सुसाइड नोट
बेहोशी की हालत में खेत पर मिले दुराचार के आरोपी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपने माता-पिता से आत्महत्या के लिए माफी मांगत हुए रेप और पोस्टर चिपकाने के मामले में खुद के बेकसूर बताया है। इसके अलावा दो लोगों को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए, उनको ही साजिशकर्ता बताया है।
विज्ञापन
पूरनपुर से लेकर आया था जहर
अस्पताल में भर्ती दुराचार के आरोपी ने बताया कि वह बुधवार सुबह पूरनपुर गया। वहां एक पेस्टीसाइड की दुकान से गन्ना की फसल में डालने के बहाने कीटनाशक दवा खरीद ली। इसके बाद चुपचाप खेत पर जाकर जहरीली दवा खा ली।
पोस्टर को लेकर असमंजस बरकरार
पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि रेप पीड़िता के गांव में पोस्टर चिपकाए गए थे या नहीं। इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
युवक जहर खाने की कोई जानकारी नहीं है। बरखेड़ा पुलिस ने भी ऐसी कोई सूचना नहीं दी है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
- बीपी सिंह, सीओ बीसलपुर