फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Petrol pumps manager, two arrested

पेट्रोल पंप प्रबंधक से मारपीट, दो गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले केबिन के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर प्रबंधक से मारपीट की गई। शोर सुनकर स्टाफ ने दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चालान कर दिया है। गजरौला क्षेत्र के ग्राम नदहा गांव निवासी कलीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सहोता फिलिंग स्टेशन मथना जप्ती में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार रात वह पंप से घर के लिए निकलने वाले थे कि एक बाइक पर सवार तीन युवक आ धमके। जिन्होंने स्टाफ से गाली गलौज करने के बाद पत्थर मारकर प्रबंधक केबिन का शीशा तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित से मारपीट की। बीच बचाव कराने आए सेल्समैन धर्मवीर को भी पीटकर घायल कर दिया। शेार सुनकर स्टाफ के अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद दो आरोपियों को धर दबोचा। जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों ने पूछने पर अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां निवासी उदयवीर पुत्र विनोद कुमार और सुभाष नगर टीवी टावर निवासी ललित कुमार पुत्र विकास कुमार बताया। फरार साथी का नाम जतिन सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह बताया। इसी के आधार पर पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed