{"_id":"f60392eb5804653469bc83ca20d86ac0","slug":"one-and-half-lac-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़िया में नगदी-जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़िया में नगदी-जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी
न्यूरिया।
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
गांव सड़िया निवासी अर्जुन सिंह के घर शुक्रवार की रात चोर घुस गए। चोर
विज्ञापन
वहां से 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब डेढ़ लाख का
सामान उठा ले गए। उधर गांव संड़ा में संदूक लेकर भाग रहे चोरों की
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। जिस पर चोर संदूक नहर पर छोड़कर भाग निकले।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव सड़िया निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर छत पर चढ़कर अंदर घुस आए और कमरे के अंदर रखी अलमारी से 15 हजार नगदी, सोने का झूमर, एक जोड़ी झुमकी, सोने की हसनी, नाक का फूल, मांग टीका, चांदी की तगड़ी, जेवरी, बिछुआ समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई।
दूसरी घटना गांव संड़ा में हुई। गांव निवासी नत्थूलाल ने बताया कि घर में पीछे की दीवार की ओर से घुसे चोर कमरे में रखा संदूक चोरी कर ले जाने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। शोरशराबा होने पर गांव के लोग जुट गए और चोरों का पीछा कर घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर चोर गांव के किनारे नहर के पास संदूक छोड़कर भाग निकले। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी (ट्रांसपोर्टनगर) निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि वह 25 मार्च को मकान में ताला डालकर बरेली रिश्तेदारी में परिवार समेत गए थे। वापस आए तो चोरी का पता चला।
उन्होंने बताया कि शनिवार जब वह लौटकर आए तो ताला खोलकर मेन दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो सिटकनी अंदर से बंद मिली। इस पर जब वह दीवार कूदकर अंदर गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बताया कि दीवार कूदकर घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये, सोने की चार चूड़ी, हार, चेन, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी का बिछुआ, चार जोड़ी पायल समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।