फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the tip of UP 100 Student is accused of beating

यूपी 100 के सिपाही पर  छात्र को पीटने का आरोप

Fri, 17 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला/पीलीभीत। Updated Fri, 17 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
On the tip of UP 100 Student is accused of beating
student beaten - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र के बीच हुआ था विवाद, पीड़ित ने एएसपी से की शिकायत 
विज्ञापन

 पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के दौरान मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पर पड़ोसी गांव के छात्र को बेवजह पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एएसपी से कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम कैंच निवासी प्रेमशंकर पुत्र बुद्धसेन ने एएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह बीए का छात्र है। 14 मार्च को तकिया गांव के महेंद्र कुमार का अपने पुत्र दयाशंकर से विवाद हो गया था। इस पर महेंद्र की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी दयाशंकर को तलाशता हुआ यूपी 100 का एक सिपाही पीड़ित के घर आ गया। जिसके बाद गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। जिसमें पीड़ित को काफी चोटें आई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। जिसके बाद सिपाही धमकी देकर निकल गया। पीड़ित ने सिपाही पर दो हजार रुपये सुविधा शुल्क न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed