{"_id":"8b4b6e512febb0ea9a63db7c71ec3bfd","slug":"now-tiger-reserve-haripur-htyarsm-played-in-the-range-of-reindeer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टाइगर रिजर्व के हरीपुर रेंज में हिरन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब टाइगर रिजर्व के हरीपुर रेंज में हिरन की हत्या
पीलीभीत।
Updated Wed, 06 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हरीपुर रेंज में हिरन का शव मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वन विभाग ने हिरन का पोस्टमार्टम कराकर तीन शिकारियों के खिलाफ केस काटा है।
टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के कंपार्टमेंट मंगलवार शाम वन विभाग की टीम ने एक हिरन का शव बरामद किया। हिरन के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। साथ ही पेट की ओर कुछ मांस गायब था, जिसे देखकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पर पहुंचे हरीपुर रेंजर आरपी रौतेला ने शव को पूरनपुर भेजकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
इस मामले में वन विभाग ने चंदिया हजारा निवासी तपन और शेरपुरकलां निवासी मौलाना जावेद एवं नन्हें के खिलाफ केस काटा है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि तीनों उसकी हत्या कर जंगल से बाहर लाने की प्रयास में थे। मुखबिरों से जानकारी मिलने पर छापा मारा गया था। वनविभाग की टीम को देखकर वह फरार हो गए। इस मामले में तीनों को नामजद कर विभागीय केस काटा गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लगातार मर रहे वन्यजीव
टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण की उम्मीद जगी थी लेकिन पिछले कुछ समय से वन्यजीवों की मौत का सिलसिला जारी है। करीब एक माह पूर्व सकरिया के निकट नहर में हिरन के दो शव मिले थे। इसके बाद बरेली रोड पर शाही मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से काले हिरन की मौत हो गई थी। इसके बाद 23 अप्रैल को हरदोई ब्रांच नहर में बाघ का शव मिला था। 30 अप्रैल को गजरौला के निकट हरदोई ब्रांच नहर में हिरन का शव मिला। इसके बाद माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष में कुत्तों के हमले में घायल चीतल की पांच मई को मौत हो गई। अब मंगलवार को हरीपुर रेंज में हिरन की हत्या हो गई।