{"_id":"572642be4f1c1bfa525cd16a","slug":"now-pressure-from-brokers-police-were-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दलालों से दबाव डलवा रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब दलालों से दबाव डलवा रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 01 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पड़ताल करते पुलिस वाले।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कस्टडी में शकील और सद्दाम की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को पूरी तरह से निपटाने में तुली है। इसको लेकर पुलिस अपने दलालों को बार-बार भेज कर दबाव बनवा रही है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी शकील अहमद और सद्दाम को पुलिस ने तीस मार्च की शाम को मादक पदार्थ रखने के आरोप पर गिरफ्तार किया था। दोनों की संदिग्ध परिस्थिति में 31 मार्च को मौत हो गई थी। भारी धरना प्रदर्शन पर एसपी ने कोतवाल शक्ति सिंह, संतरी पहरा और कार्यालय में तैनात मुंशी को निलंबित कर दिया था, जबकि कस्बा चौकी इंचार्ज आरके पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस ने मृतक सद्दाम की पत्नी शवीना की ओर से कोतवाल शक्ति सिंह, एसआई शकील अहमद, राजेश मौर्या, कांस्टेबिल मलिक, कश्मीरुल, फईम, सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय और छह सात अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, षडयंत्र करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी पुलिसकर्मी कोतवाली से फरार हो गए थे। मामले की जांच सीओ जहानाबाद को सौंपी गई थी।
उधर, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में रोष है। शकील के पिता शफीक और और मां सगीरन का आरोप है कि आरोपियों को बचाने के प्रयास में पुलिस जुटी है। इसी को लेकर अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी के कोई प्रयास तक नहीं हुए। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी चिकित्सक तो सीएचसी मेें नियमित ड्यूटी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस समझौते के प्रयास में भी है। लेकिन पुत्र के हत्यारों को सजा दिलाने को चाहे कुछ भी करना पड़े, करेंगे। उधर, सीओ जहानाबाद ने बताया कि विवेचना की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।