{"_id":"5707e3ed4f1c1ba36cc810c9","slug":"not-accused-of-holding-when-expressed-displeasure","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंजीम अइम्मा-ए-मसाजिद के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पुलिस कस्टडी में शकील और सद्दाम की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा दिलाने आदि की मांग की।
तंजीम अइम्मा मसाजिद के अध्यक्ष हाफिज जकी खां के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पुलिस कस्टडी में सद्दाम और शकील की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार वालों को बीस-बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने इसके अलावा जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, पांच अप्रैल को स्टेट बैंक के एटीएम से हाफिज मंसूर आलम के खाते से धोखाधड़ी कर अस्सी हजार रुपये निकालने की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने, नगर के मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से बिक रही नशीली दवाइयों की बिक्री पर पाबंदी लगवाने को छापामार कार्रवाई करने आदि की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में हाफिज जकी खां, कौमी सदर तंजीम अइम्मा मसाजिद हाफिज इकरार अहमद, हाफिज उस्मान नूरी, हाफिज फिराकत, हाफिज कमर महबूब, कारी शान रजा, हाफिज मुश्ताक, हाफिज इरफान, हाफिज मंसूर आलम, कारी हसन रजा आदि थे।