{"_id":"15c00125cec6bff9347b703da368224b","slug":"nepal-border-equipment-created-to-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर ‘उपकरण’ मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल सीमा पर ‘उपकरण’ मिलने से मचा हड़कंप
हजारा।
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो-नेपाल बार्डर पर शनिवार को कैमरा लगा एक रंग बिरंगी रोशनी से चमकता
विज्ञापन
उपकरण देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसबी, वन विभाग,
पुलिस और खुफि या विभाग के लोग पहुंच गए और आसपास के लोगों को सतर्क रहने
के निर्देश दिए।
एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि कंबोजनगर चौकी क्षेत्र में टिल्ला नंबर चार के नेपाल बार्डर पर अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 37-38 के मध्य एक उपकरण पड़ा था। इसमें कैमरा लगा था। उपकरण से कई रंग की तरंगे निकल रहीं थीं जो रोशनी से चमचमा रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उपकरण पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस के अलावा 26 वीं वाहिनी एसएसबी और वन क्षेत्राधिकारी संपूर्णानगर राकेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि बरामद उपकरण मौसम विभाग का हो सकता है, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।