फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nasdaq dancing on the road entangled with CO

सीओ से उलझे सड़क पर डांस कर रहे नशेडी़

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nasdaq dancing on the road entangled with CO
beaten - फोटो : अमर उजाला
सुनगढ़ी थाने की पुलिस ने पहुंचकर निपटाया मामला
विज्ञापन

होली के दिन रंगों के बौछारों के बीच नशे में धुत घूम हरे युवक जगह-जगह पुलिस से उलझते रहे। पुलिस के सख्ती करने पर शराबी शांत हुए। हालांकि कई स्थानों पर रंग लगाने को लेकर छिटपुट विवाद हुए। 

रविवार रात सीओ सिटी अनुराग दर्शन होलिका दहन स्थल का जायजा लेने को निकले थे। काला मंदिर रोड पर उनकी गाड़ी को डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने रोक लिया। इसमें कुछ शराब के नशे में थे, जो पुलिस कर्मियों को रंग लगाने की जिद करने लगे। पुलिस के समझाने पर शांत होने के बजाय झगड़ने लगे। सीओ सिटी ने पहले तो शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नशेड़ी नहीं माने तो सुनगढ़ी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती करके भीड़ को शांत कराया। इलाके के संभ्रांत लोगों को बुलाकर बातचीत की गई। इसके अलावा बरेली गेट व छोटी मार्केट में नशे की हालत में बाइक सवार युवक से बेवजह उलझते रहे। इनको पुलिस ने फटकार कर भगाया। इसके अलावा मोहल्ला साहूकारा, देवीपुरा, जाटो चौराहा, सुनगढ़ी, गजरौला के कल्यानपुर नौगवां आदि में रंग लगाने को लेकर छिटपुट मारपीट होती रही। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed