फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother's murder accused arrested

मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 03 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mother's murder accused arrested
मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
 नशे के लिए रुपये देने से इनकार करने पर मां की बांके से गला रेतकर हत्या करने वाला रूपलाल तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। जहां आरोपी के चेहरे पर मां का कत्ल करने के बाद कोई पछतावा नहीं दिखा। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां में दामाद के घर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग गोमती देवी की घर के बाहर अलाव तापते वक्त 28 फरवरी की रात उसके ही छोटे बेटे रूपलाल ने बांके से गला रेतकर हत्या कर दी थी। दामाद ब्रजलाल ने वृद्धा की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसके पुत्र को नामजद किया गया। बताया गया कि नशा करने के लिए सौ रुपये देने से इनकार करने पर हत्या की गई। घटना के बाद से आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश देने में जुटी हुई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर गजरौला जयवीर सिंह को हत्यारोपी रूपलाल के सरायसुंदरपुर की पुलिया के पास होने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने एसआई प्रेमगिरि, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के थाने आने पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने पूछताछ की। इस दौरान वह सिर्फ मुस्कुराता रहा। नृशंस हत्याकांड को लेकर अभिज्ञनता जताते हुए गुमराह करना शुरू कर दिया। हत्याकांड को कबूल किया, लेकिन कारण को लेकर कुछ नहीं बताया। दोपहर में पुलिस लाइन स्थित सभागर कक्ष में एसपी देव रंजन वर्मा ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। यहां भी हत्यारोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। प्रेसवार्ता के बाद आरोपी को चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली गजरौला पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई है। आरोपी मां के रुपये पर ही निर्भर था। अचानक रुपये देने से इनकार करने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- देवरंजन वर्मा, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed