फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother hurt by piracy Child beaten to death

चोरी से आहत मां ने बच्चे को पीटा, मौत

Wed, 25 Mar 2015 12:21 AM IST
मझोला/पीलीभीत।
मझोला/पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother hurt by piracy Child beaten to death
समाज में तनाव इतना
विज्ञापन
रच-बस गया है कि लोग छोटी-छोटी बात पर अपना आपा खो बैठते हैं। थाना अमरिया के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे द्वारा की गई चोरी की घटना से नाराज मां ने बच्चे की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जिन्होंने बालक को आखिर मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव निवासी एक युवक का सात वर्षीय बालक ने अपने घर से करीब ढाई सौ ग्राम चावल चोरी कर लिए और उसे दुकान पर बेंचकर टॉफी लेने जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि इसी बीच उसकी मां की नजर बालक पर पड़ गई।

बताते हैं कि इस पर आपा खो बैठी महिला अपने पुत्र को मारते हुए घर लाई। पिटाई से बालक को बेहोश होना जानकर वह शांत हुई, लेकिन जब थोड़ी देर तक उसे होश नहीं आया तो महिला उसे लेकर गांव के ही एक डॉक्टर के पास गई, जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से पूरा गांव आहत है। हालांकि अभी मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। एसओ अमरिया संग्राम सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। दरोगा को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच के बाद अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी।
000
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं खुद गांव जाकर मामले की जांच करूंगा। यदि बात सही है तो निश्चित कार्रवाई होगी।
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ, जहॉनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed