{"_id":"5a536d924f1c1b10788b71b8","slug":"mobile-snatchers-held-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहा रेलवे क्रासिंग पर महिला का मोबाइल छीना, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहा रेलवे क्रासिंग पर महिला का मोबाइल छीना, दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Mon, 08 Jan 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहा रेलवे क्रासिंग के पास रविवार रात सवा आठ बजे महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पब्लिक ने धर दबोचा। उसकी पिटाई करने के बाद सुनगढ़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बरामदगी के प्रयास कर रही है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी निवासी प्रीति सिंह ने बताया कि वह गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती हैं। उन्होंने अभी पंद्रह दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था। रविवार रात वह ड्यूटी निपटाकर अपने घर जा रही थी। बरहा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही दो युवक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे। महिला के चीख पुकार करने पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। जिन्होंने पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा। जबकि दूसरा भाग निकला। उसकी पब्लिक ने पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गए। यहां पूछताछ के बाद उसने अपने दूसरे साथी के बारे में जानकारी दी, उसको भी पुलिस ने रात में दबिश देकर धर दबोचा। सोमवार सुबह थाना सुनगढ़ी पहुंचकर महिला ने आरोपियों को देख पहचान की। जिसके बाद अब पुलिस अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों युवक शहर से सटी राजीव कॉलोनी के रहने वाले हैं। अभी उनसे छीना गया मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। आरोपी मोबाइल एक तालाब में फेंकने की बात कह रहा है। एसपी कलानिधि नैथानी ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वाट टीम भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।