{"_id":"577fe38b4f1c1be42f7fb0ab","slug":"medical-on-timardar-accused-of-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार पर चिकित्साधिकारी से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीमारदार पर चिकित्साधिकारी से अभद्रता करने का आरोप
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल के एक तीमारदार ने चिकित्साधिकारी से काफी अभद्र व्यवहार किया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी कहीं खिसक लिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिला हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव शहादत नगर निवासी विवेक कुमार गुरुवार रात लगभग नौ बजे बीसलपुर आते समय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। घायल विवेक ने फोन से सूचना देकर स्वास्थ्य केंद्र में अपने कुछ तीमारदारों को बुला लिया था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक तीमारदार ने घायल का उपचार कर रहे डॉक्टर से यह आरोप लगाकर काफी अभद्र व्यवहार किया कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं है। उनके स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है और घायलों को मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। यद्यपि डॉक्टर ने उस तीमारदार को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और वह डॉक्टर से लगातार अभद्र व्यवहार करता रहा। इस पर डाक्टर ने फोन पर कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने से पहले ही वह तीमारदार खिसक लिया। इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।