फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meat factory hands had murder

मांस फैक्ट्री में काम कर चुका था हत्यारोपी

Thu, 23 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 23 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मासूम बालक की नृशंस हत्या करने का आरोपी नजीम नशे का आदी होने के साथ कच्चा मांस भी खा लेता था। करीब डेढ़ साल पहले वह अलीगढ़ में मांस फैक्ट्री में ( मांस पैकिंग) काम करने के दौरान कई बार मांस चुराते समय पकड़ा गया था।कस्बे में मंगलवार को छह साल के मासूम मोसिन की गांव के नजीम ने नृशंस हत्या कर उसके शरीर की खाल उतारने के साथ कई टुकड़े कर दिए थे। एक पॉलीथीन में मांस के टुकड़े भी रखे मिले थे। आशंका है कि नजीम ने मांस बेचने के लिए पॉलीथिन में रखे थे। बच्चे की हत्या के बाद उसके मुंह में लगे खून के दाग को लेकर उसके मांस खाने की चर्चाएं हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, गांव वालों के अनुसार नजीम पिछले कई सालों से स्मैक पीता था। माली हालत खराब होने पर वह करीब डेढ़ साल पहले परिवार समेत अलीगढ़ चला गया था। वहां उसने मांस फैक्ट्री में पैकिंग का काम किया था। गांव वालों के अनुसार नशा होने पर नजीम फैक्ट्री में कई बार कच्चा मांस बेचने के लिए चुराते और खुद खाते हुए पकड़ा गया था। कुछ दिन काम करने के बाद नशेड़ी होने के कारण उसे फैक्ट्री से निकाल दिया गया। इसके बाद वह फिर अमरिया आकर रहने लगा।
विज्ञापन

गांव में तीसरे दिन गुस्सा और दहशत कायम
कस्बे में हुई मासूम बालक की हत्या के तीसरे दिन गुरुवार को ग्रामीणों में गुस्सा ओर दहशत का माहौल दिखा। बृहस्पतिवार को भी अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए। न ही खेलने को घर से बाहर निकले। इससे सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी कम रही। डर की वजह से माता-पिता भी बच्चों को अकेले बाहर जाने से रोक रहे हैं। 
विज्ञापन

आरोपी की बहन के पहुंचने पर दौड़े लोग
अमरिया। मासूम मोसिन की हत्या के बाद से आरोपी के परिवार वाले घर से फरार हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी की तहेरी बहन (ताऊ की लड़की) शिबा कुछ सामान लेने को गांव पहुंची। घर का दरवाजा खुलने का पता लगते ही मोहल्ले के लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले शिबा बिना कुछ सामान लिए चली गई। गुस्साए ग्रामीणों  ने आरोपी की बहन को घर में बंद करने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। इसको लेकर मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के हत्यारोपी के कोर्ट में हुए बयान
पीलीभीत। अमरिया में छह वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या के आरोपी नजीम को अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार उपाध्याय के आदेश पर गुरुवार को जेल से किया अदालत में लाया गया। न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट ने अदालत में आरोपी के बयान दर्ज किए।

अमरिया में मासूम की हत्या के आरोपी नजीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार उपाध्याय की अदालत में अर्जी देकर आरोपी नजीम ने पुलिस को दिए बयानों में घटना करना स्वीकार करने की बात कही थी। साथ ही आरोपी के कलम बंद बयान धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अंकित कराने की गुहार लगाई थी। इस अर्जी पर कोर्ट ने आरोपी को जिला जेल से तलब किया। इस पर उसके बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत भेजा गया। जहां उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed