फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mazar Sharif after mischief Cidiadah stress

मजार शरीफ में शरारत के बाद चिडिय़ादाह में तनाव 

Mon, 08 Aug 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में मजार शरीफ में शरारत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। शाम को अचानक लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन  शुरू कर दी गई है। गांव के सम्मानित लोगों से घटना की तहरीर मांगी गई है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में रहमत शाह पीर मियां की मजार है। सोमवार को मजार शरीफ में शरारत की गई। सुबह करीब छह बजे गांव निवासी अजमल, नदीम दुआ करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों का कहना है कि मजार शरीफ की चादर एक साइड में जली हुई पड़ी थी। वहां पर हमेशा रहने वाली झाड़ू और प्लास्टिक का लोटा भी गायब था। इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों तक पहुंची, लेकिन अधिकांश लोग कामकाज पर जा चुके थे। देर शाम लोगों के वापस आने पर दुबारा चर्चा शुरू हुईं। जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष के सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट, इंस्पेक्टर अतुल प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खुफिया विभाग की टीम भी सुरागरसी करने पहुंच गई। जिसके बाद सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर भीड़ से जानकारी की। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जिस पर भीड़ ने शांतिपूर्ण तरीके से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर सुराग जुटाने की कोशिश की। गांव में एहतियातन फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा सुनगढ़ी पुलिस ने क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों की भी निगेहबानी को फोर्स को लगाया है। 
विज्ञापन

000
गांव के लोगों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। सुरागरसी कर घटना के खुलासे को प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है, सब शांत है।  घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी 

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed