{"_id":"58026c9a4f1c1b691a28e79e","slug":"manipulating-woman-to-save-the-husband-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़, बचाओ को आए पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़, बचाओ को आए पति को पीटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही दो युवकों ने देर रात मजूदर के घर में घुसकर उसकी पत्नी को बुरी नियत से पकड़ लिया। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। चीख पुकार सुनकर जागे पति ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने युवक की पिटाई लगा दी। पीड़ित दंपति ने नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करीब दस बजे आरोप है कि गांव के दो युवक नशे की हालत में घर में घुस आए। इसके बाद महिला को पकड़कर छेड़छाड़ शुरु कर दी। अश्लील हरकतें करने का भी आरोप है। चीख पुकार सुनकर आए पति ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। पति को दोनों आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता दंपति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।