फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mandi to vandalizing On four cases

मंडी में गुंडई करने वाले  चार लोगों पर केस दर्ज

Sun, 15 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 15 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
 मंडी परिसर में असलहों के बल पर गुंडागर्दी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। तीन सगे भाई समेत चार के खिलाफ घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं तहरीर में हजारों की नगदी लूटने की बात से पीड़ित व्यापारी मुकर गया है। मामले को सिर्फ मारपीट का बताया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि मंडी समिति में शनिवार सुबह असलहाधारियों ने जमकर उत्पात मचाया था। जहानाबाद क्षेत्र के चका गांव निवासी फल व्यापारी शमशाद पर हमला किया गया, जिसमें तलवार लगने से व्यापारी के दोनों हाथ चोटिल हो गए थे। मामले में 90 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया गया। देर शाम व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन तहरीर में व्यापारी ने नगदी और मोबाइल लूटने की बात को छिपा लिया। इसका कहीं भी कोई जिक्र नहीं किया गया है, जिससे लूट के आरोप में फंसाने की बात सामने आ रही है। उधर, पुलिस ने मामले में आरोपी का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की है। एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर नौगवां पकड़िया गांव के रहने वाले सगे भाई रविंद्र, अजीत, बबलू और बंटी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रुपये और मोबाइल लूटे जाने का जिक्र व्यापारी ने पुलिस के सामने नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed