फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer clashes with leopard, sustains hand injury

Bahraich News: तेंदुए से भिड़ा किसान, हाथ जख्मी

Sat, 31 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 31 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer clashes with leopard, sustains hand injury
तेंदुए के हमले में घायल किसान केन्नू। -संवाद
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत झाला गांव के मजरा पृथ्वीपुरवा में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने साहस दिखाते हुए उसका मुकाबला किया और अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान उनका दायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पृथ्वीपुरवा निवासी केन्नू (45) शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत में काम करने गए थे। उसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद केन्नू ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से भिड़ गए। संघर्ष के दौरान उनका दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद तेंदुआ उन्हें छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन


घायल किसान किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में दहशत है। ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed