{"_id":"6ae4e85271d983036c0eb84d","slug":"woman-gangster-binu-close-ganesh-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167713-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला गैंगस्टर नाैकरानी बीनू का करीबी गणेश, दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला गैंगस्टर नाैकरानी बीनू का करीबी गणेश, दिल्ली से गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हुडा सेक्टर-20 में कारोबारी पंकज खेमका के बंगले में हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस को पहली सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुई नौकरानी बीनू के एक साथी गणेश को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी गणेश दिल्ली के हरिनगर मायापुरी का रहने वाला है।
अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से नौकरानी एवं महिला गैंगस्टर बीनू व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गणेश के बारे में रोहिणी जेल में बंद गिरोह के दो सदस्यों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी। गणेश महिला गैंगस्टर बीनू का करीबी बताया जा रहा है। वह भी लूट की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन
वारदात के बाद बीनू सहित तीन साथियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वह अपने एक साथी के साथ भावदीन टोल प्लाजा से आगे गाड़ी लेकर खड़ा था। 18 अक्तूबर की रात नौकरानी बीनू अपने दो साथियों के साथ कारोबारी के बंगले में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद खेमका की पत्नी की गाड़ी लेकर भावदीन टोल प्लाजा के पास पहुंची।
यहां गाड़ी खड़ी करने के बाद तीनों पहले से गाड़ी लेकर मौजूद गणेश के साथ बैठकर दिल्ली रवाना हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में बीनू सहित सात आरोपी शामिल हैं। बीनू की तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल में डेरा डाले हुए है।
पुलिस को उम्मीद है कि गणेश के चार दिन के रिमांड के दौरान बीनू के अहम ठिकाने व अन्य आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिलेंगे।