{"_id":"6ae4e89c37166c063300f12d","slug":"horoscope-of-sotiganjs-jugaadiyas-released-again-police-galla-iqbal-and-many-others-on-balaji-meerut-news-c-72-1-mct1010-161963-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोतीगंज के कबाड़ियों की फिर से कुंडली खंगाल रही पुलिस, गल्ला-इकबाल समेत कई रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोतीगंज के कबाड़ियों की फिर से कुंडली खंगाल रही पुलिस, गल्ला-इकबाल समेत कई रडार पर
विज्ञापन
सोतीगंज के कबाड़ियों की फिर से कुंडली खंगाल रही पुलिस, गल्ला-इकबाल समेत कई रडार पर
- एसपी सिटी ने निकलवाई सोतीगंज के कबाड़ियों की कुंडली, कराया जाएगा सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वेस्ट यूपी के साथ- साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से चोरी और लूट हुए वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहा सोती गंज पर पुलिस की फिर नजर गढ़ गई है। एक सप्ताह में हाजी गल्ला की कोठी समेत सात ठिकानों पर एसटीएफ और एसपी सिटी की टीम दो बार छापा मार चुकी है। पुलिस को आशंका है कि फिर से सोती गंज में वाहनों का कटान तो नहीं हो रहा, इसलिए 2022 में पुलिस ने कई कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
अब इकबाल कबाड़ी, जिशान पव्वा समेत कई कबाड़ियों की कुंडली फिर से खंगालने के लिए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने निर्देश दिए है। वर्तमान में यह कबाड़ी क्या कर रहे है। सोती गंज के अलावा कई अन्य जगह तो कटान नहीं किया जा रहा है। इन सब कबाड़ियों की कुंडली खंगाली जा रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि सोती गंज के कबाड़ी वर्तमान में क्या कार्य कर रहे है, इसका सत्यापन दोबारा से कराना शुरू कर दिया है। हाजी गल्ला के यहां छापा लगाया जा चुका है, अब अन्य कबाड़ियों के भी छापा मारने के लिए दिशा-निर्देश अपनी स्वॉट टीम शहर को दिए गए है। दोबारा कबाड़ी कटान करने की आशंका को देखते हुए एसटीएफ मेरठ यूनिट टीम भी अलर्ट हो गई है। एसटीएफ भी हाजी गल्ला के यहां कुछ दिन पहले छापा मारने के मामले में शामिल रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत जिन-जिन कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई क्या-क्या हुई है, उसकी पूरी जानकारी सदर बाजार और देहली गेट थाने से मांगी गई है। सत्यापन कराने के साथ-साथ इनकी पूरी निगरानी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --