फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four shops, a marriage hall, and a guest house built without map approval were sealed

Jaunpur News: बिना नक्शा स्वीकृति के बनीं चार दुकानें एक मैरिज हॉल और गेस्ट हाउस सील

Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four shops, a marriage hall, and a guest house built without map approval were sealed
केराकोट में प्रशासन की ओर से सील की गई दुकानें। संवाद
जौनपुर। शहर में बिना नक्शा स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण कराने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शाही किले के पास पुरातत्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिए बिना बनाई गईं चार दुकानों और पचहटिया में बिना नक्शा स्वीकृति के निर्मित एक मैरिज हॉल एवं गेस्ट हाउस को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने जांच में अनियमितता मिलने पर यह कार्रवाई की। संबंधित भवन स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सद्भावना पुल के पास केरारकोट में शाही किले के पास चार दुकानों का निर्माण हुआ था। शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने 24 अक्तूबर को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि दुकानों के निर्माण से पहले पुरातत्व विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी। इस कारण भवन का नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया था। इस पर प्रशासन ने चारों दुकानों को सील कर दिया। केराकोट निवासी दुकानों के मालिक राजेश गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed