फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The wife was not willing to get a divorce; the husband consumed acid.

Faridabad News: पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं थी, पति ने पी लिया तेजाब

Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The wife was not willing to get a divorce; the husband consumed acid.
करवाचौथ पर नेहरू कॉलोनी में हुई घटना, हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करवाचौथ के दिन नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति ने तेजाब पी लिया। वह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। तेजाब पीने से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे दिल्ली के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।
परिजनों के अनुसार, अमरजीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमरजीत राजमिस्त्री का काम करता है और नेहरू कॉलोनी का निवासी है। उसके चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर निवासी सुमन से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके कारण सुमन कई दिनों से अपने मायके अमृतसर में रह रही थी। अमरजीत तलाक चाहता था, पर सुमन इसके लिए राजी नहीं थी। परिजनों ने सुमन को घर वापस आने के लिए भी कहा था, लेकिन वह नहीं लौटी। अमरजीत पांच दिन से घर से लापता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर लौटा और इसके बाद उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे बीके अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमरजीत और सुमन की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, लेकिन पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। अमरजीत तलाक लेना चाहता था, लेकिन सुमन इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी पारिवारिक विवाद के चलते सुमन अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed