{"_id":"6ae4e861567badf251014f58","slug":"a-tiger-hunted-a-bovine-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159490-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाघ ने गोवंश का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाघ ने गोवंश का किया शिकार
Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में बृहस्पतिवार शाम बाघ ने एक गोवंश का शिकार कर लिया। जंगल किनारे चर रही गाय पर हमले और उसे खींचकर ले जाने से कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हांका लगाकर बाघ को जंगल की ओर भगा दिया।
सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी के पास जंगल के किनारे बृहस्पतिवार शाम एक गाय चर रही थी। उसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया और मार डाला। इसके बाद बाघ गोवंश को खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा। यह देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हांका लगाने पर बाघ गोवंश का शव छोड़कर जंगल में भाग गया।
घटना की सूचना कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ को दी गई। घटना के बाद से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। आबादी के करीब वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित हैं। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।