फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer killed in collision with a vehicle driven by a participant in a well-known motorcycle rally on a road blocked with sand.

Baghpat News: सांड से टकराकर गिरे बाइक सवार टैंकर चालक और अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in collision with a vehicle driven by a participant in a well-known motorcycle rally on a road blocked with sand.
- बड़ौत में एलआईसी के सामने दूध का टैंकर चलाने वाले अमीनगर सराय के आरिफ की बाइक सांड से टकराई
विज्ञापन

- बोहला-लुहारी मार्ग पर रमाला निवासी अंशुल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे सांड से बाइक टकराकर गिरे टैंकर चालक आरिफ (23) निवासी गौरीपुर जवाहरनगर व मूल निवासी टंकी मोहल्ला अमीनगर सराय की मौत हो गई। उसकी बहन वसीमा घायल हो गई। इसके अलावा बोहला-लुहारी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान अंशुल (29) निवासी रमाला की मौत हो गई।
अमीनगर सराय के टंकी मोहल्ला निवासी शोएब ने बताया कि उसके छोटे भाई आरिफ दूध का टैंकर चलाते थे और पिछले सात महीने से गौरीपुर जवाहरनगर गांव में किराए पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे आरिफ अपनी मुंहबोली बहन वसीमा को लेकर बाइक से बावली छोड़ने जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एलआईसी कार्यालय के सामने पहुंचे तो एक सांड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। तभी सांड से आरिफ की बाइक टकरा गई। जिससे गिरकर आरिफ और वसीमा घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीर दोनों को उठाकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन जब तक आरिफ की मौत हो चुकी थी। घायल वसीमा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराए बिना ही आरिफ का शव लेकर चले गए। आरिफ तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रमाला गांव निवासी अंशुल (29) बृहस्पतिवार शाम खेड़ा हटाना गांव में अपने दोस्त विक्की से मिलने गए थे। रात में बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी बोहला-लुहारी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल अंशु को उठाकर राहगीर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। अंशुल अपने पिता चंद्रवीर और भाई अंकुश के साथ खेती करते थे, जो दो भाइयों में बड़े और अविवाहित थे।। उनके चाचा धर्मपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

वर्जन-सड़क हादसों में दो की मौत हुई है। एक घटना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। - अंशु जैन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed