{"_id":"af0e11dff5319fee4c9dd32ba5fd8432","slug":"loot-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैले से निकले थे 11 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थैले से निकले थे 11 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुनगढ़ी के सामने से बिजली विभाग की बिल जमा करने वाली मोबाइल वैन का कैशियर मोहल्ला साहूकारा निवासी अमित वर्मा रुपये से भरा थैला लेकर 28 दिसंबर को भाग निकला था। वैन संचालक मोहल्ला बल्लभनगर कॉलोनी निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने थैले में 12 लाख 12 हजार 505 रुपये होने का दावा करते हुए वैन कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बरेली के बारादरी थाने में सरेंडर हुए मुख्य आरोपी कैशियर को दो दिन पहले लेकर आई सुनगढ़ी पुलिस ने पूछताछ की, तो घटना में शहर के कमल्ले चौराहा निवासी नईम, सिराज समेत तीन लोगाें के शामिल होेने का खुलासा हुआ।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमल्ले चौराहा से नईम व सिराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 5.84 लाख रुपये बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पैसे गांव कटकवारा निवासी पार्वती देवी के पास रखे थे। पार्वती देवी मुख्य आरोपी की रिश्तेदार है। आरोपियों ने थैले में 11 लाख रुपये होने की बात बताई है। इनमें से करीब एक लाख रुपये सभी खर्च कर चुके हैं। शेष रुपये पांचवें आरोपी भानू के पास होने की जानकारी दी जा रही है, जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।