{"_id":"91e8b519d5152a98ae4a3716e78b0f69","slug":"loot-hindi-news-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत देखने गए किसान, बाजार से लौट रहे चौकीदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत देखने गए किसान, बाजार से लौट रहे चौकीदार को लूटा
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खेत देखने गए किसान से दो सशस्त्र बदमाशों ने तमंचा के बल पर मोबाइल व तीन हजार रुपये की नगदी लूट ली। वहीं घुंघचाई क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पर बदमाशों ने सिरसा के चौकीदार की पिटाई कर खरीद कर लाए गए चालिस मुर्गे व पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली।
तहरीर पर पुलिस ने गांव मटेहना कालोनी नंबर चार के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी फिरासतउल्ला का शेरपुर रोड पर कुंडा के समीप खेत है। फिरासत ने बताया कि गुरुवार को बाइक से खेत देखने गए थे। खेत के समीप बाग से निकले दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उससे मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश धमकी देकर चले गए।
घुंघचाई। गांव सिरसा निवासी और चौकीदार सर्वेश ने बताया कि गुरुवार को गांव मटेहना कालोनी नंबर चार से 40 मुर्गे खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। हरदोई नहर के दंदौल पुल पर मिले सशस्त्र छह बदमाशों ने रोककर उसकी पिटाई की और खरीद कर लाए गए मुर्गे, पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन
आरोप है कि बदमाशों ने शोर-शराबा न करने को धमकाया। सर्वेश ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कोई लूटपाट की घटना नहीं हुई है। लेनदेन का विवाद है। इस पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।