फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard did Ramdyal attack

तेंदुआ ने किया था रामदयाल पर हमला

Thu, 18 Feb 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 18 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Leopard did Ramdyal attack
वन विभाग की जांच में खेत की रखवाली कर रहे गांव बहादुरपुर निवासी किसान रामदयाल पर तेंदुआ ने हमला कर घायल किया था। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करके और घायल किसान के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से वार्ता के बाद यह दावा किया। वन विभाग ने किसान को मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई भी शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न खेत की रखवाली कर रहे गांव बहादुरपुर निवासी किसान रामदयाल पर जंगली जानवर ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। रामदयाल का कहना था कि उसके ऊपर बाघ ने हमला किया है। पास में ही दूसरे खेत की रखवाली कर रहे गांव निवासी शेरसिंह और एकत्र हुए अन्य लोगों के शोरशराबे पर हमला करने वाला वन्यजीव जंगल में चला गया था। इस मामले में हरीपुर रेंजर आरपी रौतेला की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वहां मिट्टी कठोर होने के कारण किसी वन्य जीव के पद चिन्ह नहीं मिले। घटना स्थल के समीप मात्र तीस मीटर चौड़ाई का जंगल है। जहां न तो हिरन हैं और न ही वन्य जीवों के पानी पीने का कोई स्थान। बाघ की चहल कदमी भी कभी नहीं देखी गई। तेंदुआ अक्सर इस क्षेत्र में देखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी जो कुछ बताया उससे उसके तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घायल किसान को मुआवजा दिलवाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed