फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two youths' legs amputated after being hit by a canter, reports say

Rampur News: कैंटर की टक्कर से दो युवकों के पैर कटे, रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths' legs amputated after being hit by a canter, reports say
शाहबाद (रामपुर)। मंगोली के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के पैर कटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पाकबाड़ा निवासी मोहम्मद रजा और जयंतीपुर निवासी मोहम्मद शान बृहस्पतिवार को सैफनी स्थित अपनी ननिहाल आए थे। शाम के समय दोनों बाइक से शाहबाद की ओर आ रहे थे। मंगोली के पास अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके पैर कट गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी शाहबाद लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। मामले में घायल युवकों के भाई शाहनवाज की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहनवाज ने बताया कि इलाज के दौरान।दोनों भाइयों के पैर कट गए है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed