फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies after bike she was riding with her husband goes out of control and crashes; uproar ensues as murder is alleged.

Azamgarh News: पति संग घर लौट रही महिला की बाइक बेकाबू होकर गिरने से मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा

Sun, 30 Aug 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after bike she was riding with her husband goes out of control and crashes; uproar ensues as murder is alleged.
जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर जाम करती महिलाएं। स्रोत-वीडियो
सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार में शुक्रवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पत्नी रेनू (25) की मौत हो गई और पति घायल हो गए। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर जाम भी लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मामले में पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी शिवम कुमार की शादी तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव निवासी नगीना राम की पुत्री रेनू से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को रेनू अपने पति के साथ बाइक से मायके भाई को राखी बांधने गई थी। राखी बांधने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भदुली बाजार के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में रेनू को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। रेनू की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने पति शिवम और उसके परिजनों पर रेनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बाद करीब आधे घंटे में जाम समाप्त हो गया।
जाम के दौरान करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम समाप्त करने के बाद मायके पक्ष के लोग रेनू का शव लेकर उसके ससुराल गेलवारा पहुंचे, जहां उन्होंने फिर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को थाने ले गई।
मायके पक्ष की तहरीर पर सिधारी पुलिस ने पति शिवम, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


00

प्रथम दृष्टया जांच में लग रहा है कि महिला की मौत सड़क हादसे में ही हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष की ओर से हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। उनकी तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शुभम तोदी, सीओ सिटी आजमगढ़।

जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर जाम करती महिलाएं। स्रोत-वीडियो

जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर जाम करती महिलाएं। स्रोत-वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed