फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard attacks on cub in farm house

फार्म हाउस में घुसकर बछड़े को खींच ले गया तेंदुआ

Sat, 23 Sep 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 23 Sep 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks on cub in farm house
तेंदुआ - फोटो : ani

जिले में बाघ के साथ-साथ तेंदुए का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात बराही रेंज जंगल से तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धुरिया पलिया निवासी बलजीत सिंह के फार्म हाउस में एक तेंदुआ घुस गया और वहां गौशाला में बंधी गाय के बछड़े पर हमला बोल उसे अपना शिकार बना लिया। आहट पर लोगों के जागने और शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने मौका मुआयना किया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरियापलिया निवासी बलजीत सिंह के फार्म हाउस पर शुक्रवार रात एक तेंदुआ घुस गया। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी बीच तेंदुए ने गौशाला में बंधी गाय के बछड़े पर हमला कर उसे दबोच लिया और गौशाला से खींचता हुआ उसे पड़ोस में स्थित गन्ने के खेत में ले गया और उसे मारकर खाने लगे। गौशाला में बंधे अन्य पशुओं के चिंघाड़ने पर परिवार वालों की नींद खुली। पशुशाला में पहुंचने पर बछड़ा गायब मिला। परिवार वाले गन्ने की ओर गए तो टार्च की रोशनी में देखा कि तेंदुआ बछड़े को खा रहा है। शोर शराबा करने और आग जलाकर रोशनी करने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। सूचना पर वन रक्षक ओम प्रकाश और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वन रक्षक ओम प्रकाश ने पदचिह्नों से तेंदुए के होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद किसान को मुआवजे की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी गई है। उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। सतर्कता के मद्देनजर टीम को लगा दिया गया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed